शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:तिरखा कॉलोनी में 7.20 लाख रुपये से डाली जाएगी सीवर लाइन – A Sewer Line Will Be Laid In Tirkha Colony At A Cost Of Rs 7.20 Lakh

November 8, 2026


300 एमएम की सीवर लाइन बिछाने का किया जाएगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। तिरखा कॉलोनी में सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम फरीदाबाद ने 7 लाख 20 हजार 803 रुपये की निविदा जारी की है। योजना के तहत वार्ड नंबर-43 में 300 एमएम व्यास की सीवर लाइन उपलब्ध कराने और बिछाने का काम किया जाएगा।

तिरखा कॉलोनी में सीवर व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने मांग उठाई थी कि मुख्य सीवर लाइन डालने से पहले कॉलोनी की सीवर लाइन को बिछाया जाए, ताकि भविष्य में क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उसी को देखते हुए अब नगर निगम की ओर से सीवर लाइन को डालने की प्रक्रिया की जा रही है। तिरखा कॉलोनी के ब्लॉक-डी स्थित गली नंबर-10 में सीवर लाइन को डालने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इसका कार्य आने वाले एक महीने के अंदर शुरू हो जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X