शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:सब्जी मंडी में अवैध रूप से लगीं 50 दुकानें, नोटिस चस्पा – 50 Illegal Shops Set Up In Vegetable Market; Notices Posted

November 2, 2026


फर्रुखाबाद। अर्रापहाड़पुर स्थित सब्जी मंडी में 50 से अधिक अवैध दुकानें लगाई गई हैं। मंडी सचिव ने इन दुकानों पर लाल निशान लगाकर हटाने के नोटिस चस्पा किए हैं। सात दिन की मोहलत पूरी होने वाली है, लेकिन अभी तक एक भी दुकान नहीं हटाई गई है।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की इस सब्जी मंडी में कई स्थानों पर कब्जा किया गया है। पश्चिमी गेट से लेकर अंतिम छोर तक लोहे व लकड़ी की स्थायी दुकानें बनाई गई हैं। इन अवैध कब्जों में मंडी के जिम्मेदारों का भी हाथ बताया जा रहा है। इससे दूर-दराज से आने वाले किसानों और पंजीकृत फर्मों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण इलाकों से सब्जी खरीदने आने वाले दुकानदारों को भी वाहन खड़े करने में दिक्कतें आ रही हैं। अतिक्रमण को मनमाने तरीके से स्थायी रूप दे दिया गया है। दोपहर में काम बंद होने के बाद कारोबारी दुकानों में ताले लगाकर चले जाते हैं। अवैध दुकानें बनवाने वालों में राजनीतिक पहुंच वाले प्रभावशाली कारोबारी भी शामिल हैं।

मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित ने बताया कि अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। हटाने के लिए दी गई सात दिन की मोहलत पूरी होने वाली है। शीघ्र ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा। परेशान दुकानदार अब अधिकारियों से संपर्क साधने में जुटे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X