गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, 25 को होनी थी एक की शादी – Two Youths Die In Road Accidents; One Was Set To Get Married On The 25th
फ़तेहपुर

Fatehpur News:सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, 25 को होनी थी एक की शादी – Two Youths Die In Road Accidents; One Was Set To Get Married On The 25th

November 19, 2026


फतेहपुर/धाता। मलवां और धाता थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धाता क्षेत्र के एक युवक की 25 नवंबर को बरात जानी थी। शादी की तैयारी में जुटे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

राधानगर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी शिवप्रसाद उर्फ मिथुन (24) मंगलवार रात बहन का इलाज कराने अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज गए थे। लौटते समय बहन पति की बाइक पर बैठकर घर जा रही थी, जबकि शिवप्रसाद दूसरी बाइक से अकेले लौट रहा था।

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवप्रसाद की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

उधर धाता थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ लल्ला कोरी (20) की 25 नवंबर को खखरेरू थाना क्षेत्र के गुरगौला गांव में बरात जानी थी। वह गांव के ही दोस्त शरद प्रजापति के साथ बाइक से गलेहरा बाजार शादी का कुछ सामान खरीदने गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों घर लौट रहे थे।

लिहयी-चर्की मोड़ के बीच सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

शरद की हालत नाजुक होने पर उसे मंझनपुर रेफर किया गया। वहां से उसे स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज भेज दिया गया। जितेंद्र की मौत की खबर मिलते ही घर में शादी की तैयारी मातम में बदल गई। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पिकअप पकड़ ली गई है। चालक और वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।

फोटो-44-फाइल फोटो जितेंद्र उर्फ ललवा। स्रोत: परिजन

फोटो-44-फाइल फोटो जितेंद्र उर्फ ललवा। स्रोत: परिजन– फोटो : credit

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X