शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:डेयरी पर काम करने वाले श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान – A Worker Employed At A Dairy Died By Suicide By Hanging
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:डेयरी पर काम करने वाले श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान – A Worker Employed At A Dairy Died By Suicide By Hanging

November 12, 2026


A worker employed at a dairy died by suicide by hanging.

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम हेवतपुर खेड़ा स्थित कामधेनु डेयरी में काम करने वाले कासगंज निवासी श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही इलाका पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।

जिला कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव रामचीतोनी निवासी चंदू (22) पुत्र दिनेश सिरसागंज के गांव हैवतपुर निवासी नरेंद्र सिंह की कामधेनु डेयरी पर लेबर का काम करता था। वह पिछले एक साल से रह रहा था। मंगलवार देर रात वह कमरे में लगे पंखे के कुंदे से गले में रस्सी का फंदा कसकर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह छह बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो अन्य मजदूरों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे के कुंदे से लटका देखकर डेयरी स्वामी को जानकारी दी। डेयरी स्वामी ने इलाका पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए।

मृतक दो भाई में छोटा था और अविवाहित था। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मजदूर शराब पीने का आदी था। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X