Firozabad News:नारखी के ग्राम रैमजा में बिना अनुमति हरे पेड़ काटने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Against Two Individuals For Felling Green Trees Without Permission In Ramja Village, Narkhi
नारखी। ताज ट्रिपेजियम जोन क्षेत्र के अंतर्गत थाना नारखी के ग्राम रैमजा में बिना अनुमति तीन हरे पेड़ काटने और लकड़ी गायब करने का मामला सामने आया है। वन दरोगा संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जमीन मालिक योगेश और ठेकेदार संजय सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
वन दरोगा को 4 नवंबर की शाम मुखबिर से अवैध कटान की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर की गई जांच में एक नीम और दो देशी बबूल के पेड़ कटे मिले। जिला वन अधिकारी भानेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार टीटीजेड क्षेत्र में हरे पेड़ों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध है, और आरोपियों का यह कृत्य नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
