रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:शौहदे के डर से छात्रा और उनकी बहनों ने स्कूल जाने से किया इन्कार, प्राथमिकी – Female Student And Her Sisters Refuse To Go To School Due To Fear Of A Harasser; Fir Registered

November 15, 2026


मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को इंस्टाग्राम और फोन के जरिये परेशान करने तथा बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मेडिकल स्टोर संचालक शकील और उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा की छोटी बहनों को भी धमकाया, जिससे उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा के मुताबिक मेडिकल स्टोर संचालक ने उससे इंस्टाग्राम और कॉल के जरिये बातचीत शुरू की थी। पूर्व में मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था। आरोप है कि अप्रैल 2026 में बातचीत बंद होने के बाद स्टोर संचालक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी शकील अहमद के जरिये पीड़िता को जबरन बात करने और बदनाम करने की धमकी देनी शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई अनहोनी हो सकती है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी शकील और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X