मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghaziabad News:हिमांशु नागपाल ने संभाला नगर आयुक्त का कार्यभार, पीएमओ की बैठक में साझा की योजनाएं – Himanshu Nagpal Takes Charge As Municipal Commissioner; Shares Plans During A Pmo Meeting
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:हिमांशु नागपाल ने संभाला नगर आयुक्त का कार्यभार, पीएमओ की बैठक में साझा की योजनाएं – Himanshu Nagpal Takes Charge As Municipal Commissioner; Shares Plans During A Pmo Meeting

November 17, 2026


Himanshu Nagpal takes charge as Municipal Commissioner; shares plans during a PMO meeting

अधीनस्थों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त।
– फोटो : ARchive

गाजियाबाद। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु नागपाल ने गाजियाबाद नगर निगम के नए नगर आयुक्त के रूप में सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। निगम मुख्यालय पहुंचने पर महापौर सुनीता दयाल, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों से परिचय लिया और महापौर सुनीता दयाल से मुलाकात की। इस दौरान शहर के विभिन्न मुददों को लेकर दोनों ने चर्चा की।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर आयुक्त ने कहा कि शहर हित में बेहतर कार्य करने के लिए पूरे निगम को एकजुट होकर एक टीम के रूप में काम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सहभागिता के माध्यम से निगम की योजनाओं को धरातल पर पूरी सफलता के साथ उतारा जाएगा। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से आयोजित वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम की ओर से डस्ट मैनेजमेंट यानी धूल नियंत्रण और वेस्ट मैनेजमेंट यानी कचरा प्रबंधन को लेकर तैयार की गई आगामी योजनाओं को साझा किया। वर्चुअल बैठक के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ इन दोनों प्रमुख मुद्दों पर विशेष चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश उपस्थित रहे। विदित हो कि हिमांशु नागपाल अब से पहले वाराणसी के नगर आयुक्त रहे हैं और यहां नगर आयुक्त रहे विक्रमादित्य मलिक को मेरठ प्राधिकरण का वीसी बनाकर भेजा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X