मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:190 से अधिक नवनियुक्त एडीए सम्मानित – Over 190 Newly Appointed Adas Felicitated
चंडीगढ़

Chandigarh News:190 से अधिक नवनियुक्त एडीए सम्मानित – Over 190 Newly Appointed Adas Felicitated

November 17, 2026


चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित प्रदेश के 190 से अधिक नवनियुक्त सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) को सेक्टर-43 स्थित चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी में सम्मानित किया गया। समारोह में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर मुख्य अतिथि और हरियाणा के महाधिवक्ता पवन मुटनेजा विशिष्ट अतिथि रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन मित्तल और गुरशरण कौर मान ने भी अधिकारियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने अदालती कौशल, पेशेवर ईमानदारी, निष्पक्षता, अनुशासन और आपराधिक न्याय प्रणाली की समझ को जरूरी बताया। अधिवक्ता परधुमन गर्ग ने स्वागत भाषण दिया, जबकि अधिवक्ता अमरजीत कौर खुराना ने संबोधित करने के साथ धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X