शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:मकान के एक कमरे से 44 प्रकार के पटाखे बरामद, प्राथमिकी दर्ज – 44 Types Of Firecrackers Recovered From A Room In A House

November 8, 2026


गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर धरवार कला के पास एक मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने एसडीएम और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर तलाशी ली। मौके से 44 प्रकार के पटाखे बरामद हुए जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।

कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर एक मकान में अवैध पटाखे रखे गए हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने मकान फूल-माला और डेकोरेशन का सामान रखने के लिए सुकहा निवासी पीयूष वर्मा को किराये पर दिया है। पुलिस ने पीयूष वर्मा को फोन कर मौके पर बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद संदेह होने पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में दोपहर करीब एक बजे वीडियोग्राफी कराते हुए मकान का ताला तोड़कर तलाशी ली गई। मकान के अंदर खुले बोरों और कार्टूनों में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिले। पुलिस ने संबंधित पटाखों का लाइसेंस और अन्य अभिलेख मांगे लेकिन कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X