शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:दिवाली पर घर जाने वालों की बस अड्डों पर भीड़ – Crowds At Bus Terminals As People Head Home For Diwali
कौशांबी

Kaushambi News:दिवाली पर घर जाने वालों की बस अड्डों पर भीड़ – Crowds At Bus Terminals As People Head Home For Diwali

November 8, 2026


Crowds at bus terminals as people head home for Diwali

मंझनपुर डिपो के प्रतीक्षालय में पान के पीच व फैली गंदगी। संवाद

दिवाली पर अपनों के बीच त्योहार मनाने के लिए शुक्रवार को घर जाने लौटने वालों की भीड़ बस अड्डों और रोडवेज डिपो परिसर में रही। दफ्तरों में कामकाज खत्म होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ती गई। कोई बच्चों के साथ तो कोई त्योहार का सामान लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होता दिखा।

चित्रकूट के राजापुर निवासी राजकुमार प्रयागराज से अपनी बेटी के लिए सिलाई मशीन खरीदकर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर बेटी को उपहार देने के लिए मशीन खरीदी है। वहीं, प्रयागराज और चित्रकूट जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ रही।

कामतानाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु भी बसों का इंतजार करते दिखे। अधिकतर यात्रियों में नौकरीपेशा और दूसरे कामों से जुड़े लोग शामिल रहे जो दिवाली मनाने घर जा रहे थे। शाम होते-होते डिपो से बस पकड़ने वालों की संख्या और बढ़ गई। यात्री अपने घर पहुंचने को लेकर उत्साहित दिखे।

उधर, त्योहार के मद्देनजर डिपो परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल रही। शौचालय गंदे और परिसर में जगह-जगह पान की पीक के निशान दिखाई दिए। दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

मंझनपुर डिपो के प्रतीक्षालय में पान के पीच व फैली गंदगी। संवाद

मंझनपुर डिपो के प्रतीक्षालय में पान के पीच व फैली गंदगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X