शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:यंग स्टार–ए की टीम 41 रन से जीती – The Young Star A Team Won By 41 Runs

November 7, 2026


गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर जिला क्रिकेट लीग आयोजित की गई है। शनिवार को यंग स्टार-ए और सीपीसी–रेड के बीच मैच खेला गया, इसमें यंग स्टार ने 41 रन से विजय हासिल की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार-ए की टीम 29वें ओवर की पहली गेंद पर 168 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से अजित यादव ने 51 तथा अनिवेश यादव ने 33 रन बनाए।

सीपीसी-रेड की तरफ से अंकित दुबे एवं आयुष यादव ने 3-3 तथा भावेश शंकर, अनिल चौहान, पियूष सिंह एवं मनीष बलवंत ने 1-1 विकेट लिया। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपीसी-रेड की टीम 33वें ओवर में 127 रनों पर आउट हो गई। यंग स्टार-ए की तरफ से कप्तान अभिनव सिंह यादव ने 4, वीरभद्र राजभर, डी. सरोज ने 2-2 तथा रोहित वर्मा एवं आशुतोष यादव ने 1-1 विकेट लिया। मैच में स्मृति राय एवं सौरभ ने अंपायर तथा आर्यन और दिव्यांश ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X