शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:2 साल में सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा 19 नवंबर, पारा 13 डिग्री पहुंचा, दृश्यता 30 मीटर ही रह गई – November 19 Was The Coldest Day In Two Years; The Mercury Dropped To 13 Degrees, And Visibility Was Reduced To Just 30 Meters
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:2 साल में सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा 19 नवंबर, पारा 13 डिग्री पहुंचा, दृश्यता 30 मीटर ही रह गई – November 19 Was The Coldest Day In Two Years; The Mercury Dropped To 13 Degrees, And Visibility Was Reduced To Just 30 Meters

November 20, 2026


November 19 was the coldest day in two years; the mercury dropped to 13 degrees, and visibility was reduced to just 30 meters.

ब्रह्मस्थान मोड पर घने कोहरे बीच  लाइट जालकर कासिमाबाद-युसुफपुर मार्ग से गुजरता स्कूली वाहन। सं

गाजीपुर। बीते दो वर्षों में 19 नवंबर का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हाईवे पर सुबह छह बजे के आसपास दृश्यता 30 मीटर ही रह गई। बसों और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।

नवंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ली है। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों की आंख खुली तो ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी थी। सुबह का मौसम ऐसा रहा कि घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

सुबह खिड़की और दरवाजे खोलते ही लोगों को वातावरण कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। हाईवे पर घनी धुंध के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई। चालक हेडलाइट जलाकर और काफी सतर्कता बरतते हुए आगे बढ़ते नजर आए। सड़कों पर सुबह-सुबह आवागमन करने वाले लोगों को ठंड के कारण कंपकंपी का भी सामना करना पड़ा।

खास बात यह है कि 19 नवंबर को इस बार न्यूनतम तापमान वर्ष 2024 और 2025 की तुलना में कम दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में इस तारीख को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2025 में अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इस बार अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। तड़के लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के शरीर पर शीत का असर साफ दिखाई दिया। शीत पड़ने के कारण सड़कें भी गीली हो गई थीं। सड़क की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने पानी डाल दिया हो। हालांकि रात के समय अभी ठंड का असर उतना अधिक नहीं है, लेकिन सुबह की गलन लोगों को परेशान करने लगी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X