शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:घर-घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता, नए मतदाताओं का कराएंगे पंजीकरण – Bjp Workers Will Go Door-to-door And Facilitate The Registration Of New Voters
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:घर-घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता, नए मतदाताओं का कराएंगे पंजीकरण – Bjp Workers Will Go Door-to-door And Facilitate The Registration Of New Voters

November 20, 2026


BJP workers will go door-to-door and facilitate the registration of new voters.

भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में बोलते वक्ता। स्रोत- भाजपा

गाजीपुर। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इनमें एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यशालाओं में जमानिया विधानसभा की बैठक दिलदारनगर पंचायत सभागार में हुई।जमानिया विधानसभा प्रभारी परमानंद सिंह ने भी अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। जखनिया विधानसभा की कार्यशाला शबरी पीजी कॉलेज सिखड़ी में हुई। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि 22, 23 और 24 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति में फॉर्म भरवाकर नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। जंगीपुर विधानसभा की कार्यशाला भड़सर स्थित मां सहदेईया कुंवर माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रभारी अजीत चौबे की मौजूदगी में हुई। जहूराबाद विधानसभा की कार्यशाला कासिमाबाद ब्लॉक परिसर के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित की गई। इसमें विधानसभा प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से पात्र नागरिकों तक पहुंचने का आह्वान किया।

कार्यशालाओं में जमानिया की पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह और अवधेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, अनिल, लालजी आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X