Ghazipur News:24 को हजारों दीपों से जगमगाएगा कलेक्टर घाट – Collector Ghat Will Be Illuminated With Thousands Of Lamps On The 24th
गाजीपुर। देव दीपावली पर 24 नवंबर को कलेक्टर घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। नव युवा संस्कार भारती की ओर से कार्तिक पूर्णिमा पर घाट पर आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
घाट की साफ-सफाई और रंगरोगन कराया जा रहा है। साथ ही आकर्षक रंगोली बनाने की भी तैयारी है। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष शशिकांत साहनी ने दी।
उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को कलेक्टर घाट परिसर में हुई बैठक में आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। मंगलवार को शाम पांच बजे विशिष्ट अतिथि मां गंगा की आरती और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद घाट परिसर में दीपदान होगा। घाट को हजारों दीपों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया जाएगा।
नव युवा संस्कार भारती के अध्यक्ष शशिकांत साहनी ने बताया कि आयोजन का विशेष आकर्षण रंगोली प्रतियोगिता होगी। इसमें शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 24 नवंबर को सुबह 11 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में संस्था के विशेष सदस्य अखिलेश श्रीवास्तव, सुधीर, रिंकू, मंटू, अखिलेश चंद्र उपाध्याय, रतन, कृष्णा, लल्लू, मनीष, प्रदीप, विपुल, दीपू, आशीष, लोगी, शुभम आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
