रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:शॉर्ट सर्किट से बोझ जले – Appliances Burnt Due To A Short Circuit
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:शॉर्ट सर्किट से बोझ जले – Appliances Burnt Due To A Short Circuit

November 29, 2026


Appliances burnt due to a short circuit

बहराइच गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। -ग्रामीण

गंगौली। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के बहराइच गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण धान की कटी फसल जलकर राख हो गई। 200 बोझ जल गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फसल को बचाया नहीं जा सका।

हल्का लेखपाल वरुण के अनुसार, बहराइच गांव निवासी रविंद्र यादव ने करीब दो बीघा खेत में धान की कटाई के बाद 200 से अधिक बोझ एकत्र कर रखे थे। बृहस्पतिवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सभी बोझों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

हल्का लेखपाल वरुण ने बताया कि पीड़ित किसान की फसल के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे तहसील प्रशासन को भेज दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X