रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies After Being Hit By An Unidentified Vehicle While On His Bike
गोंडा

Gonda News:अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies After Being Hit By An Unidentified Vehicle While On His Bike

November 25, 2026


Youth dies after being hit by an unidentified vehicle while on his bike

अंकुल अवस्थी की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

रुपईडीह। तिर्रेमनोरमा मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे युवक की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। गोंडा-बहराइच मार्ग पर इटियाथोक में भटपुरवा के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।

कौड़िया के ठढ़वरिया गांव निवासी सालिक राम अवस्थी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अंकुल अवस्थी (26) मंगलवार को बाइक से तिर्रेमनोरमा मेले में गया था। देर शाम घर लौटते समय भटपुरवा के पास गोंडा से बहराइच की ओर जा रहे अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर से अंकुल की मौके पर ही मौत हो गई।

अंकुल के परिवार में पत्नी सीमा, तीन साल की बेटी आंशी और चार माह का बेटा रुद्रांश है। अंकुल तीन भाइयों में बड़ा था और मुख्यालय स्थित सीएनजी पंप पर काम करता था। उसकी मौत से मां सुशीला देवी और पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है।

आर्यनगर चौकी प्रभारी अमन कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि अंकुल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इटियाथोक पुलिस को मौके पर भेजा गया था। परिजनों से बातचीत की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

अंकुल अवस्थी की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

अंकुल अवस्थी की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X