रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने जाम किया लखनऊ मार्ग, हंगामा – Nursing Students Block Lucknow Road; Commotion Ensues
गोंडा

Gonda News:नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने जाम किया लखनऊ मार्ग, हंगामा – Nursing Students Block Lucknow Road; Commotion Ensues

November 24, 2026


Nursing students block Lucknow road; commotion ensues

लखनऊ मार्ग पर प्रदर्शन करते एससीपीएम कॉलेज के छात्र: सोशल मीडिया

गोंडा। एससीपीएम कॉलेज में बीएससी और जीएनएम नर्सिंग की सीटों को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इंडियन नर्सिंग काउंसिल की वेबसाइट पर 40 सीटें अनुमन्य दिखने से नाराज छात्र-छात्राओं ने गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने 80 सीटों पर प्रवेश लेकर उन्हें गुमराह किया है। बाद में पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने समझाकर उन्हें शांत कराया।

कॉलेज के निदेशक अजिताभ दूबे ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि वर्ष 2017 से पहले इंडियन नर्सिंग काउंसिल से कॉलेज को 40 सीटों की अनुमति थी। इसके बाद मान्यता और सीटों की अनुमति देने की व्यवस्था बदल गई। अब राज्य सरकार और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय से कॉलेज को 80 सीटों की अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और राज्य सरकार की वेबसाइट पर भी 80 सीटों का विवरण उपलब्ध है। उनके मुताबिक, इंडियन नर्सिंग काउंसिल की वेबसाइट पर पुरानी सीटें दिखने से भ्रम की स्थिति बनी है और कुछ लोगों ने छात्रों को गुमराह किया है।

लखनऊ मार्ग पर प्रदर्शन करते एससीपीएम कॉलेज के छात्र: सोशल मीडिया

लखनऊ मार्ग पर प्रदर्शन करते एससीपीएम कॉलेज के छात्र: सोशल मीडिया

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X