रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:विजय संकल्प रैली के जरिये अपना दल का शक्ति प्रदर्शन आज – Apna Dal To Hold A Show Of Strength Today Via Its ‘vijay Sankalp’ Rally
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:विजय संकल्प रैली के जरिये अपना दल का शक्ति प्रदर्शन आज – Apna Dal To Hold A Show Of Strength Today Via Its ‘vijay Sankalp’ Rally

November 29, 2026


Apna Dal to hold a show of strength today via its 'Vijay Sankalp' rally

प्रेस क्लब में अपना दल एस कीप्रेस वार्ता में बोलते पूर्व सांसदनागेंद्र सिंह।अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ चुकी है। विभिन्न दलों के प्रमुख चेहरे प्रयागराज में आकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अपना दल (एस) विजय संकल्प रैली के जरिये शक्ति प्रदर्शन करेगा। केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल रैली में शामिल होंगी।

रैली के संबंध में शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल व बारा के विधायक डॉ. वाचस्पति ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत की। नागेंद्र प्रताप ने बताया, यह रैली सरदार पटेल संस्थान, अलोपीबाग में हो रही है। इसमें जनपद के सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी सीटों पर जीत दर्ज कराने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्प लेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X