Gonda News:हाईस्कूल-इंटर के परीक्षार्थियों को शैक्षिक विवरण में त्रुटि सुधारने का मौका – Opportunity For High School And Intermediate Examinees To Correct Errors In Their Academic Details
गोंडा। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरण में हुई त्रुटियों को सुधारने का एक और अवसर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद का पोर्टल 12 नवंबर की मध्यरात्रि तक खुला रहेगा।
विद्यार्थी नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय, जाति, जेंडर और फोटो में गलती ठीक करा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर लॉगइन कर संशोधन कर सकेंगे। कक्षा 11 में पंजीकरण के दौरान दर्ज हाईस्कूल के अनुक्रमांक में गलती होने पर भी सुधार का अवसर मिलेगा। जन्मतिथि में बदलाव, माता-पिता के पूरे नाम में संशोधन और विद्यार्थियों के विवरण को नियमानुसार निरस्त या बहाल कराने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। प्रधानाचार्यों को सभी जरूरी अभिलेखों के साथ 14 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद संशोधन का कोई मौका नहीं मिलेगा।
संशोधन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। इसमें विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय वर्ग, जेंडर, जाति, माध्यम और फोटो में सुधार होगा। ऑनलाइन संशोधन के लिए पोर्टल 12 नवंबर की मध्यरात्रि तक सक्रिय रहेगा। जन्मतिथि या माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन 14 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा।
