शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:आज से 11 स्थानों पर खड़ी होंगी दमकल गाड़ियां – Fire Engines Will Be Stationed At 11 Locations Starting Today

November 3, 2026


त्योहारी सीजन पर आगजनी की घटनाओं से निपटने की तैयारी में जिला फायर विभाग

24 घंटे फायरकर्मियों की रहेगी ड्यूटी

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में आगजनी की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए जिला फायर विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में बुधवार से 11 स्थानों पर दमकल गाड़ियां खड़ी की जाएंगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम (घटनास्थल पर पहुंचने का समय) को कम किया जाए और तुरंत फायर टीम मौके पर पहुंचे। इन गाड़ियों पर कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती रहेगी।

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजन व भैया दूज त्योहार के दौरान बाजारों में भारी भीड़ होती है। ऐसे में मुख्य फायर स्टेशनों से तंग रास्तों व सड़कों पर लगे वाहनों के जाम के बीच दमकल गाड़ियों को पहुंचने में समय लग सकता है। दिवाली पर शहर में कई स्थानों पर बाजारों व मार्केट में खरीदारों की भीड़ रहती है। इन बेहद व्यस्त स्थानों पर आग लगने का खतरा अधिक रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए शहर के 11 व्यस्त स्थानों पर दमकल गाड़ियां खड़ी की जाएंगी।

इन स्थानों पर तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां

जिले के सातों फायर स्टेशन पर दमकल गाड़ियां व फायर टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा सदर बाजार में डाकखाना चौक, भूतेश्वर मंदिर चौक के पास, पालम विहार में रेजांगला चौक के पास, सोहना रोड स्थित वाटिका चौक के पास, सिकंदरपुर मार्केट के पास, बिलासपुर चौक के पास, फर्रुखनगर में पुलिस थाने के पास, सोहना, पटौदी, आईएमटी मानेसर चौक के पास और द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-37 के पास दमकल गाड़ी तैनात की जाएगी।

फायर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

त्योहारी सीजन में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिला फायर विभाग ने अपने कर्मचारियों की मुस्तैदी बढ़ा दी है। सभी फायर कर्मचारियों सहित अन्य स्टाफ की छुट्टियों को एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से रद्द कर दिया है। दमकल गाड़ियों पर फायरमैन व चालक 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे। जिला फायर मुख्यालय का कंट्रोल रूम सीधे इन सभी 11 जगहों पर संपर्क में रहेगा।

वर्जन

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 11 दमकल गाड़ियों व टीमों को तैनात किया जाएगा। सभी निर्धारित स्थानों पर फायर टीमें शिफ्टवार तैनात रहेंगी। नगर निगम व यातायात पुलिस से भी समन्वय किया जा रहा है ताकि बाजार में दमकल गाड़ियों के लिए रास्ता मिल सके और किसी आपातस्थिति में तुरंत का फायर टीम पहुंच सकें।

नरेंद्र यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, जिला फायर विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X