शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगी आग – Khadi Scooty Catches Fire Outside House

November 4, 2026


गुरुग्राम। सेक्टर-24 में मंगलवार की सुबह करीब 5.30 बजे घर के बाहर खड़ी स्कूटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने स्कूटी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। सुबह 5.40 बजे स्कूटी में आग लगने की सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक फायर कर्मियों ने आग बुझाई, तब तक स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी। स्कूटी मालिक ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से अधिकारी मामचंद ने बताया कि स्कूटी का मालिक मौके पर नहीं मिला था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर ही स्कूटी में आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X