रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:अग्निकांड प्रभावित तीन परिवारों से मिले विधायक आशीष शर्मा, फौरी राहत दी – Mla Ashish Sharma Met With Three Families Affected By A Fire Incident And Provided Immediate Relief
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:अग्निकांड प्रभावित तीन परिवारों से मिले विधायक आशीष शर्मा, फौरी राहत दी – Mla Ashish Sharma Met With Three Families Affected By A Fire Incident And Provided Immediate Relief

November 28, 2026


हमीरपुर। सदर विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत ललीन का दौरा कर अग्निकांड से प्रभावित तीन परिवारों का हाल जाना। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आग से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया और अपनी ओर से फौरी राहत राशि प्रदान की।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने मौके से ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर प्रभावित परिवारों को जल्द सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आग की घटना से तीनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। इस मुश्किल घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इसके बाद विधायक ने पंचायत घर ललीन में स्थानीय पंचायत और रेडियंस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के सौजन्य से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में क्षेत्र के करीब 71 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच करवाई।

इस दौरान बीपी, शुगर, स्त्री रोगों सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई और निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए पंचायत और अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान रोहित शर्मा गोल्डी, बूथ अध्यक्ष प्रेम चंद, रामलाल, सोनी, सुलेखा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X