रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:सांसद ने दो पंचायतों के युवाओं को भेजा जिम का सामान – The Mp Sent Gym Equipment For The Youth Of Two Panchayats

November 29, 2026


टौणी देवी (हमीरपुर)। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बमसन विकासखंड की ग्राम पंचायत बारीं के चाहड़ युवक मंडल और ग्राम पंचायत टप्परे के युवाओं के लिए जिम की सामग्री उपलब्ध करवाई है। शनिवार को दोनों पंचायतों में जिम का सामान पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद के प्रयासों की सराहना की।

ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान राजीव चौहान, टप्परे के प्रधान प्रदीप काकू, पटनोंण के प्रधान सुभाष ठाकुर, करियाली के प्रधान शुभम राणा और सिकांदर के प्रधान सौरभ शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों के माध्यम से लाखों युवाओं को खेलों से जोड़ने के बाद अब पंचायत स्तर पर जिम का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे युवाओं को व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X