शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:बिना मान्यता के चल रहे स्कूल में छात्र से मारपीट, आंख फोड़ने का आरोप – Student Assaulted In An Unrecognised School; Allegations Of An Eye Being Gouged Out
हमीरपुर

Hamirpur News:बिना मान्यता के चल रहे स्कूल में छात्र से मारपीट, आंख फोड़ने का आरोप – Student Assaulted In An Unrecognised School; Allegations Of An Eye Being Gouged Out

November 12, 2026


Student assaulted in an unrecognised school; allegations of an eye being gouged out

फोटो 11 एचएएमपी 10- राठ कोतवाली में जानकारी देता छात्र भागवत। संवाद

राठ (हमीरपुर)। गल्हिया रोड स्थित चल रहे एक आवासीय विद्यालय में कक्षा दो के छात्र संग संचालक ने मारपीट की। परिजन का आरोप है कि पिटाई से बच्चे की आंख क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर ने आंख निकालकर प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी है। अभिभावक ने स्कूल संचालक पर इलाज का खर्च न देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।

झांसी जिले के गरौठा थानाक्षेत्र के सिजानपुरा निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि बेटा भागवत नारायण कस्बे के गल्हिया रोड स्थित आवासीय विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता है। करीब एक माह पहले स्कूल में किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई थी जिससे बेटे के आंख में गंभीर चोट आ गई। आरोप है कि विद्यालय में करीब 15 दिन तक उसका उपचार कराया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बच्चे के नाना ब्रजराज विश्वकर्मा जब उसे लेने विद्यालय पहुंचे तो संचालक ने उपचार का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। बच्चे को झांसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए चित्रकूट या चेन्नई ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे चित्रकूट नेत्र अस्पताल ले गए, जांच के बाद डॉक्टर ने आंख पूरी तरह खराब होने की बात कही। साथ ही आंख निकालकर प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी। ऐसा न कराने पर कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी बताया।

अभिभावक का आरोप है कि अब स्कूल संचालक रुपये देने से इन्कार कर रहा। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि बुधवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कथित विद्यालय को मान्यता नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X