शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hardoi News:सहालग में शाही शौक का जलवा, विंटेज कार और विक्टोरिया बग्घी का बढ़ा क्रेज – A Touch Of Royal Flair During The Wedding Season: Growing Craze For Vintage Cars And Victorian-style Carriages
हरदोई

Hardoi News:सहालग में शाही शौक का जलवा, विंटेज कार और विक्टोरिया बग्घी का बढ़ा क्रेज – A Touch Of Royal Flair During The Wedding Season: Growing Craze For Vintage Cars And Victorian-style Carriages

November 12, 2026


A touch of royal flair during the wedding season: growing craze for vintage cars and Victorian-style carriages.

फोटो- 28- दुकान के बाहर तैयार खड़े बैंड व बग्घी। संवाद

हरदोई। देव उठनी एकादशी के बाद से सहालगें शुरू हो जाएंगी। इसके पहले शादी वाले घरों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दूल्हे की बरात को यादगार बनाने के लिए लोग घोड़ा-बग्घी के साथ ही विंटेज कार और विक्टोरिया बग्घी की डिमांड कर रहे हैं। साथ ही बैंड-बाजा, डीजे और आकर्षक लाइटिंग की बुकिंग भी शुरू हो गई है। शाही अंदाज में बरात निकालने के लिए लोग 25 से 50 हजार रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं।

शादियों के इस सीजन में पारंपरिक ढोल-ताशों के साथ-साथ ब्रास बैंड और फ्यूजन म्यूजिक की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। इसके अलावा दूल्हों की एंट्री को खास बनाने के लिए विक्टोरिया स्टाइल की बग्घी और विंटेज कार का क्रेज काफी बढ़ गया है। स्थानीय बैंड संचालकों के अनुसार, शुभ तिथियों के लिए ज्यादातर मुख्य बैंड ग्रुप की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी हैं। जो लोग देरी से पहुंच रहे हैं, उन्हें मनपसंद समय और कलाकार मिलने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बैंड संचालक रमनलाल ने बताया पारंपरिक बैंड में 15 लोग, 22 लोग और 30 लोगों का बैंड है। इसमें जितने अधिक लोगों की संख्या होगी, उसी के अनुसार चार्ज लिया जाता है। एक बैंड की बुकिंग की शुरुआत 18 हजार से की जाती है और 26 हजार रुपये तक बुकिंग होती है। इसके अलावा बग्घी भी 20 हजार रुपये से शुरुआत है। उनके पास पुरानी विंटेज कार भी मिलेगी। जो दूल्हे की शान को और अधिक बढ़ा देगी। इसकी भी कीमत सजावट के अनुसार बदलती रहती है।

कार का गया जमाना, शाही स्टाइल बग्घियों का चलन

पिछले कुछ वर्षों में जहां शादी समारोहों में कार और लग्जरी वाहन ट्रेंड में थे, वहीं इस बार पुरानी परंपराएं एक बार फिर लौट आई हैं। फिल्मी और शाही स्टाइल में सजी-संवरी बग्घियों का चलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ा है। शहर में भी उन्नीसवीं शताब्दी की रॉल्स रॉयस कार को दूल्हे की सवारी के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में अब इन सबकी की बुकिंग भी हो चुकी है। बग्घी मालिकों के अनुसार, करीब 95 प्रतिशत बुकिंग पूरी हो चुकी है और जिन दिनों विवाह का लग्न है, उन दिनों एक भी बग्घी खाली नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X