शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:बेटी से विवाद के बाद नदी में कूदी महिला, ग्रामीणों ने बचाया – Woman Jumps Into River After An Argument With Her Daughter; Villagers Save Her

November 7, 2026


Woman jumps into river after an argument with her daughter; villagers save her

मौदहा (हमीरपुर)। धनतेरस पर घर की सफाई पोताई को लेकर शुक्रवार को मां-बेटी में विवाद हो गया। बेटी से विवाद के बाद आक्रोशित महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर महिला की जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बे के रमना निवासी सुरजा वर्मा (60) पत्नी सहदेव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नारायच-चंद्रावल पुल पर पहुंचीं। कोई कुछ समझ पाता तभी उन्होंने पुल से नदी में छलांग लगा दी। उन्हें नदी में कूदता देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नदी में उतरकर बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मियों ने मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि त्योहार के काम को लेकर मां बेटी में विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X