शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:रेलवे अंडरपास के पास मिला आईटीआई छात्र का शव – Body Of Iti Student Found Near Railway Underpass
हमीरपुर

Hamirpur News:रेलवे अंडरपास के पास मिला आईटीआई छात्र का शव – Body Of Iti Student Found Near Railway Underpass

November 14, 2026


Body of ITI student found near railway underpass

फोटो 13 एचएएमपी 13- मृतक भगत सिंह की फाइल फोटो। परिजन

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के करहिया रेलवे अंडरपास के ऊपर अकौना से रागौल रेलवे स्टेशन के मध्य पोल संख्या 1332/22 के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त सिचौली पुरवा निवासी भगवानदीन वर्मा के बेटे भगत सिंह (32) के रूप में कराई। भगत आईटीआई का छात्र बताया गया है।

मऊरानीपुर में कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत मृतक के बड़े भाई शिवदास गौतम ने बताया कि भगत शुक्रवार रात बड़े चौराहे की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार सुबह पुलिस ने घटना की सूचना दी। चार भाइयों में सबसे छोटा भगत 2018 में लदार गांव में सत्तो के साथ विवाह हुआ था। उसकी छह वर्षीय एक बेटी है। वह इस वर्ष कस्बे के आईटीआई कॉलेज से अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पिता ने बताया घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। उसे नौकरी की चिंता सताती रहती थी। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X