बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया मतदान – Voting Was Described As Essential For The Strengthening Of Democracy

November 18, 2026


श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के ननौरा गांव स्थित पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों को लोकतंत्र में मतदान की अहमियत बताई गई। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि लोकतंत्र मजबूत होगा तभी देश मजबूत बनेगा।

विद्यालय के प्रबंधक राजपाल सिंह पटेल ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, बाजार व गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में मतदान के प्रति जागरूकता लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे। विद्यार्थियों ने बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। प्रधानाचार्य मनोज श्रीमाली ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। इस मौके पर प्रमोद विश्वकर्मा, बीके तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा, नीरज कुशवाहा, जगदीश यादव, खुशबू, शीला रानी, राधिका देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X