Hapur News:आज लगेगा रोजगार मेला, तीन हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती – A Job Fair Will Be Held Today, With Recruitment For Over 3,000 Positions
हापुड़। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को गढ़ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेले में हापुड़ समेत गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की 20 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें तीन हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, बीटेक, बीबीए, बीसीए और एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराकर बायोडाटा के साथ सुबह 10 बजे पहुंचें। संवाद
