शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:त्योहार पर शांति व्यवस्था के लिए की बैठक – Meeting Held To Ensure Peace And Order During The Festival
हाथरस

Hathras News:त्योहार पर शांति व्यवस्था के लिए की बैठक – Meeting Held To Ensure Peace And Order During The Festival

November 1, 2026


Meeting held to ensure peace and order during the festival

 त्योहार को लेकर होती शांति समिति की बैठक। संवाद
– फोटो : samvad

धनतेरस, दिवाली और भैया दूज को लेकर पुलिस चौकी में पुलिस-व्यापारी संगठनों की बैठक हुई। चौकी प्रभारी चंद सोम ने बाजार में भीड़, जाम और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

पुलिस ने व्यापारियों से अतिक्रमण न करने, सीसीटीवी चालू रखने और संदिग्ध की सूचना देने की अपील की। साथ ही, पटाखों पर संयम बरतने की अपील की। व्यापारी नेताओं ने पुलिस को सहयोग देने और दुकानदारों को शांति व्यवस्था के लिए जागरूक करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल व महिला पुलिस तैनात करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करने का भरोसा दिया। इस मौके पर रोहित चकटिया, आकाश माहेश्वरी, अंकित माहेश्वरी, प्रियंक गुप्ता, मोनू माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X