शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:भैया दूज को लेकर बाजारों में रही रौनक, सूखे नारियल और मिठाइयों की जमकर खरीदारी – Markets Bustled With Activity For Bhai Dooj, With Brisk Sales Of Dried Coconut And Sweets
हापुड़

Hapur News:भैया दूज को लेकर बाजारों में रही रौनक, सूखे नारियल और मिठाइयों की जमकर खरीदारी – Markets Bustled With Activity For Bhai Dooj, With Brisk Sales Of Dried Coconut And Sweets

November 11, 2026


Markets bustled with activity for Bhai Dooj, with brisk sales of dried coconut and sweets

चंडी रोड पर दुकान से भैय्या दूज के त्योहार के लिए नारियल खरीदते लोग। संवाद

हापुड़। भैया दूज पर्व को लेकर मंगलवार को शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। त्योहार की तैयारियों के बीच भाई-बहन एक-दूसरे के लिए उपहार और मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में सबसे अधिक मांग सूखे नारियल, मिठाई और पूजा सामग्री की रही। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

शहर के रेलवे रोड, गोल मार्केट, कोठी गेट, चंडी रोड, पुराना बाजार और सराफा बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। भैया दूज पर पूजा की थाली में आटे का दीपक, रोली, केसर, नारियल, बताशे, मिठाई, फल, सात पान और चंदन का विशेष महत्व माना जाता है। इसके चलते पूजा सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हुई। बहनों ने भाई के तिलक और पूजन के लिए पूजा की थाली सजाने का सामान खरीदा। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार देने के लिए कपड़े, आभूषण और अन्य सामान की खरीदारी की।

मिठाई और बेकरी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस बार सूखे नारियल के दामों में बढ़ोतरी से ग्राहकों को झटका लगा। पिछले कुछ दिनों में नारियल गोले के दाम 400 रुपये से बढ़कर 460 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। दुकानदार राजेंद्र पंसारी ने बताया कि इस बार नारियल की फसल कम होने के कारण दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रेलवे रोड स्थित जैन स्वीट्स के संचालक अनुज जैन ने बताया कि भैया दूज को लेकर मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X