मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:यातायात नियम तोड़ने पर 23 वाहनों के चालान – Challans Issued To 23 Vehicles For Traffic Rule Violations

November 17, 2026


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जांच करते हुए 23 वाहनों के चालान काटे। अभियान में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और जरूरी कागजात जांचे गए। चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के इस्तेमाल पर भी ध्यान दिया गया। पुलिस ने चालकों से लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र और बीमा दस्तावेज मांगे। प्रदूषण प्रमाणपत्र और वाहन की नंबर प्लेट भी जांची गई। बिना हेलमेट और अधूरे दस्तावेज मिलने पर चालान किए गए। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नियमों का पालन कराना है। उन्होंने चालकों से कागजात साथ रखने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X