मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:एंबुलेंस के रास्ते में कारों पर डांस करते रहे युवक, वीडियो वायरल – Youths Kept Dancing On Cars In The Path Of An Ambulance; Video Goes Viral
हापुड़

Hapur News:एंबुलेंस के रास्ते में कारों पर डांस करते रहे युवक, वीडियो वायरल – Youths Kept Dancing On Cars In The Path Of An Ambulance; Video Goes Viral

November 17, 2026


Youths kept dancing on cars in the path of an ambulance; video goes viral

बछलौता में कार पर डांस करते युवक और जाम में फंसी एंबुलेंस। स्रोत: वीडियो ग्रेब

बाबूगढ़। सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ कारों पर खड़े होकर डांस और स्टंट करने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि युवक कारों पर खड़े होकर स्टंटबाजी करते रहे, जबकि पीछे से दो एंबुलेंस सायरन बजाते हुए रास्ता मांगती रहीं। इसके बावजूद युवकों ने एंबुलेंस को रास्ता देने की जहमत नहीं उठाई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक एक थार समेत कुछ कारों पर खड़े होकर डांस करते हुए स्टंट कर रहे हैं। सड़क पर इस तरह की गतिविधियों से न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दी, बल्कि अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। वीडियो में पीछे से दो एंबुलेंस सायरन बजाते हुए निकलने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। एंबुलेंस में मरीज होने की स्थिति में इस तरह की लापरवाही उनके लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकती थी। एंबुलेंस को रास्ता देना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना पुलिस टीम को युवकों की पहचान व कारों के नंबर ट्रैस करने के निर्देश दिए गए हैं। युवकों व कारों की पहचान कर जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X