शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:विवाहिता की हत्या के प्रयास के आरोप में पति गिरफ्तार – Husband Arrested For Attempted Murder Of His Wife

November 6, 2026


हापुड़। थाना देहात पुलिस ने विवाहिता की हत्या के प्रयास के आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चार मई 2021 को उनकी शादी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। मायके वालों ने 11 लाख रुपये नकद देते हुए उनकी शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए। शादी में दिए गए दान दहेज से पति, सास, ससुर और देवर खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी दहेज में कार की अतिरिक्त मांग कर उनका उत्पीडऩ करने लगे। उनके पति ने गांव की ही एक युवती से उन्हें बिना तलाक दिए दूसरी शादी भी कर ली थी।

उन्होंने 20 अगस्त 2022 को एक पुत्री को जन्म दिया। 22 जून 2026 की दोपहर कमरे में घुसकर आरोपी देवर ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 24 जून की शाम करीब साढ़े चार बजे आरोपियों ने मारपीट कर रस्सी से फंदा लगाकर उनकी हत्या का प्रयास किया। इसके बाद मारपीट करते हुए उन्हें उनकी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति को पुराने टोल के पास से गिरफ्तार किया गया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X