शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Harda News:सरकारी स्कूल में घुटनों तक भरा बारिश का पानी, मासूमों की सुरक्षा पर सवाल – Harda News The Government School In Kelanpur Village Is Filled With Knee-deep Rainwater
हरदा

Harda News:सरकारी स्कूल में घुटनों तक भरा बारिश का पानी, मासूमों की सुरक्षा पर सवाल – Harda News The Government School In Kelanpur Village Is Filled With Knee-deep Rainwater

November 6, 2026


Harda News The government school in Kelanpur village is filled with knee-deep rainwater

हरदा के सरकारी स्कूल में भरा पानी

विस्तार

हरदा जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम केलनपुर में सरकारी तंत्र की उदासीनता का गंभीर मामला सामने आया है। यहां शासकीय प्राथमिक स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बारिश के पानी से जलमग्न हो गए हैं। स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी भरने के कारण छोटे-छोटे बच्चों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी से होकर बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार केलनपुर में बारिश के दिनों में हर साल यही स्थिति बनती है। खेतों और सड़कों का पानी सीधे स्कूल परिसर में पहुंच जाता है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है। वहीं स्कूल भवन की छत भी जर्जर होकर गलने लगी है और दीवारों की हालत भी खराब है। आंगनवाड़ी केंद्र का भवन भी जर्जर होने के कारण इसे प्राथमिक शाला के बरामदे में संचालित करना पड़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को बरामदे में बैठाकर गतिविधियां कराई जाती हैं। बारिश के दौरान परिसर में पानी भरने से बच्चों को बैठाना और आंगनवाड़ी का कामकाज संचालित करना मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें- आज शिवपुरी-श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल से पूर्वी एमपी जबलपुर-रीवा-शहडोल में तीन दिन झमाझम

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X