शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:आलू बोआई मशीन पर खड़े मजदूर की हाईटेंशन लाइन के करंट से मौत – A Worker Standing On A Potato Planting Machine Died Due To Electric Shock From A High-tension Line
हाथरस

Hathras News:आलू बोआई मशीन पर खड़े मजदूर की हाईटेंशन लाइन के करंट से मौत – A Worker Standing On A Potato Planting Machine Died Due To Electric Shock From A High-tension Line

November 4, 2026


A worker standing on a potato planting machine died due to electric shock from a high-tension line.

योगेश। फाइल फोटो
– फोटो : File Photo

सासनी। खेत में आलू की बोआई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। वह मशीन पर खड़े होकर काम देख रहा था, तभी उसका हाथ ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गया।

बुधवार शाम खोरना निवासी योगेश उर्फ कालीचरन पुत्र जमुना प्रसाद ग्राम पंचायत प्रशासक सुनील कुमार के नया नगला स्थित खेत में आलू की बोआई करवा रहे थे। गांव के रमाकांत ने बताया कि वीरनगर का पास के गांव का एक ट्रैक्टर चालक मजदूरी के लिए उन्हें 50 बीघा खेत में आलू बोने के लिए लाया था। ग्रामीणों के अनुसार, योगेश मशीन पर खड़े होकर काम देख रहे थे। इस दौरान उनका हाथ हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से वह गिर पड़े। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक इसकी चपेट में आने से बच गया। हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।

आने वाली खुशियों से पहले छा गया मातम

योगेश की पत्नी आंचल नौ माह की गर्भवती हैं। परिवार में नए मेहमान के आने की तैयारियां थीं, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। तीन साल की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। योगेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी चार साल पहले हाथरस के राजनगर गांव से हुई थी। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X