शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:गांव उमरावपुर में खेत में बेहोश मिला युवक, मौत – Dead Body Found
हाथरस

Hathras News:गांव उमरावपुर में खेत में बेहोश मिला युवक, मौत – Dead Body Found

November 10, 2026


Dead Body Found

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : ARchive

सिकंदराराऊ। एटा रोड पर गांव उमरावपुर में सोमवार को 35 वर्षीय यतेंद्र यादव अपने खेत में बेहोश मिले। उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक ग्रामीण उनके खेत के पास से गुजर रहा था। उसने खेत में यतेंद्र को पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो यतेंद्र अचेत थे। वे उन्हें वाहन से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक यतेंद्र लोचन सिंह के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक, उनकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। परिवार में उनकी मां हैं, जबकि पिता का निधन हो चुका है। उनके दो भाई और हैं। परिजनों के अनुसार यतेंद्र पिछले करीब ढाई साल से एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि कंपनी उन पर करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की वसूली के लिए लगातार दबाव बना रही थी। उनका कहना है कि इस दबाव और कथित प्रताड़ना के कारण यतेंद्र काफी समय से तनाव में थे। परिजनों के अनुसार तनाव के चलते उनकी जान गई है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X