शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:युवतियों में शॉर्ट कुर्ती संग शरारा-गरारा का नया ट्रेंड – New Trend Of Short Kurti With Sharara-garara Among Girls
हाथरस

Hathras News:युवतियों में शॉर्ट कुर्ती संग शरारा-गरारा का नया ट्रेंड – New Trend Of Short Kurti With Sharara-garara Among Girls

November 4, 2026


हाथरस। इस बार त्योहारी सीजन में युवतियों और महिलाओं के पहनावे में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। पारंपरिक भारी और लॉन्ग कुर्तों के बजाय इस बार शॉर्ट कुर्ती और पेपलम टॉप के साथ घेरदार शरारा और गरारा की खासी मांग है।

आधुनिकता और परंपरा का यह खूबसूरत फ्यूजन हर उम्र की युवतियों को खूब लुभा रहा है। शहर के मुख्य बाजारों, रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम और बुटीक पर इन दिनों विशेष रूप से शरारा-गरारा सेट्स की विस्तृत रेंज उतारी गई है। फैशन के बदलते दौर में युवतियां पारंपरिकता के साथ-साथ आरामदेह परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं।

इस क्रम में शॉर्ट कुर्ती के साथ घेरदार शरारा या ट्रेंडी बूट-कट पैंट्स का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पेपलम स्टाइल के टॉप्स के साथ गरारे का मेल उत्सव के माहौल में बिल्कुल शाही और अलग लुक देता है। कारोबारियों के अनुसार इस बार बहुत ज्यादा भारी या चुभने वाले जरी वर्क की जगह हल्के और सोबर डिजाइन की मांग अधिक है।

फ्लोरल प्रिंट, मिनिमल गोटा-पट्टी वर्क और पारंपरिक बांधनी प्रिंट वाले शरारा सेट युवतियों की पहली पसंद बने हुए हैं। खास बात यह है कि ये परिधान लक्ष्मी पूजन जैसे पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर देर रात तक चलने वाली दिवाली मिलन व फैमिली पार्टियों तक, हर मौके के लिए पूरी तरह मुफीद साबित हो रहे हैं।

लाइटवेट व रिच लुक की सबसे ज्यादा मांग

इस बार शॉर्ट कुर्ती व पेपलम टॉप के साथ शरारा-गरारा सेट की बिक्री सबसे तेज है। पेस्टल रंगों में पीच, पिस्ता ग्रीन, लेमन येलो और पारंपरिक रानी व लाल रंगों के सेट हाथों-हाथ बिक रहे हैं।

-रेखा अग्रवाल, कपड़ा कारोबारी, हाथरस।

शॉर्ट कुर्ती और शरारा सेट में ट्रेडिशनल के साथ कंटेम्पररी फील आता है। बांधनी और मिनिमल गोटा-पट्टी वाले सेट दिवाली पूजन और उसके बाद दोस्तों की पार्टी, दोनों ही मौकों पर बिल्कुल परफेक्ट लुक देते हैं।

-हिमान शिखा, स्थानीय खरीदार, हाथरस।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X