शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हापुड़:दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 1.25 लाख की कीमत का 1750 किलो बेसन सीज – Food Department Team Conducts Raid, Seizes 1750 Kg Of Gram Flour Besan
हापुड़

हापुड़:दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 1.25 लाख की कीमत का 1750 किलो बेसन सीज – Food Department Team Conducts Raid, Seizes 1750 Kg Of Gram Flour Besan

November 4, 2026


Food Department team conducts raid, seizes 1750 kg of gram flour besan

1750 किलो बेसन सीज

दीपावली के त्योहार पर आमजन को शुद्ध,  सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत कार्रवाई की गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित साईं नाथ फूड्स, एमजी रोड पर औचक छापा मारा। 

इस दौरान बेसन, नमकीन और हल्दी पाउडर के एक-एक नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। वहीं, बेसन में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर करीब 1750 किलोग्राम बेसन सीज कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X