रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हिसार

Hisar News:कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री से जीजेयू शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने की मांग की – Kuldeep Bishnoi Has Urged The Chief Minister To Continue The Services Of Gju Teachers

November 23, 2026


हिसार। पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों और अतिथि प्राध्यापकों की सेवाएं निरंतर जारी रखने की मांग की है। 22 नवंबर को लिखे पत्र में उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अनेक शिक्षक कई वर्षों से शिक्षण, शोध और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में योगदान दे रहे हैं। राज्यपाल कार्यालय ने 13 नवंबर को आदेश जारी कर उनकी सेवाएं 30 नवंबर तक जारी रखने की अनुमति दी थी। इसके बाद की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि सेवा में व्यवधान से शिक्षकों के परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। उन्होंने सेवाएं बिना रुकावट जारी रखने, मानदेय का नियमित भुगतान करने और अनावश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया से बचने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X