रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hisar News:चिकनवास में 220 केवी सब स्टेशन शुरू, मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति – 220 Kv Substation Becomes Operational In Chikanwas; Will Ensure Better Power Supply
हिसार

Hisar News:चिकनवास में 220 केवी सब स्टेशन शुरू, मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति – 220 Kv Substation Becomes Operational In Chikanwas; Will Ensure Better Power Supply

November 25, 2026


220 kV substation becomes operational in Chikanwas; will ensure better power supply

220 केवी सब स्टेशन चिकनवास के शुभारंभ पर मौजूद एचवीपीएन के अ​धिकारी।

हिसार। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट 220 केवी सब स्टेशन चिकनवास का मंगलवार को संचालन शुरू कर दिया गया। अधीक्षक अभियंता संदीप यादव और अधीक्षक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह ने कार्यकारी अभियंता सत्यप्रकाश और कार्यकारी अभियंता अजय नेहरा की मौजूदगी में इसका औपचारिक शुभारंभ किया।

इस सब स्टेशन से हिसार, आदमपुर और अग्रोहा क्षेत्र के 33 केवी बिजली घरों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। खासकर गर्मियों में ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज और अघोषित ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के इंजीनियर आशीष मोदी ने बताया कि 220 केवी सब स्टेशन चिकनवास हिसार क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके माध्यम से लुवास, एयरपोर्ट, सेक्टर-14, मंगाली, अग्रोहा, कालीरावण और जाखोद के 33 केवी बिजली घरों को बिजली आपूर्ति मिलेगी।

शहर के बड़े बिजली घरों का घटेगा बोझ

सब स्टेशन शुरू होने से हिसार शहर के मौजूदा बड़े बिजली घरों पर भी लोड कम होगा। फिलहाल शहर में इंडस्ट्रियल एरिया 220 केवी, बीड़ 132 केवी, भोजराज 132 केवी और बीबीएमबी 220 केवी बिजली घरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी सलाउद्दीन और साहिल गर्ग सहित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X