शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हिसार

Hisar News:पद्मश्री सेठपाल सिंह बोले- किसान को बेचारा समझने की मानसिकता से बाहर निकलना होगा, कार्यशाला में पांच राज्यों के 100 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा – Padma Shri Sethpal Singh Said – We Need To Get Out Of The Mindset Of Thinking Of Farmers As Poor Helpless People, 100 Participants From Five States Are Taking Part In The Workshop

November 4, 2026


हिसार। किसान देश की आन-बान और शान हैं लेकिन कृषि व्यवसाय की गरिमा को समझने में समाज ने बड़ी नादानी की है। विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए समाज को किसान को बेचारा समझने की मानसिकता से बाहर निकलना होगा। किसानों के लिए दुनिया में बड़ा बाजार उपलब्ध है लेकिन वे सरकारी सहायता के भरोसे बैठे रहते हैं।

यह बात पद्मश्री सेठपाल सिंह ने मंगलवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सायना नेहवाल कृषि तकनीकी प्रशिक्षण एवं विस्तार शिक्षा संस्थान में दो दिवसीय कृषि उद्यमिता विकास कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर कही। विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली और ग्रामीण विकास मंडल दादरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में पांच राज्यों के करीब 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

सेठपाल सिंह ने कहा कि भारत की मिट्टी, जलवायु और मौसम की विविधता किसानों के लिए वरदान है। कृषि में विविधता अपनाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए खेती को परंपरागत व्यवसाय के बजाय उद्यमिता और बाजार की संभावनाओं से जोड़ना होगा।

ग्रामीण विकास मंडल दादरी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि उनका संगठन वर्ष 1980 से सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्थान के निदेशक प्रशिक्षण डॉ. अशोक कुमार गोदारा ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक दक्षता प्रदान कर रहा है। छोटे किसानों के नवाचारों को बढ़ावा देना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। विश्व युवक केंद्र के वरिष्ठ प्रोग्राम ऑफिसर रजत थॉमस ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X