रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ind Vs Nz Live Score:राहुल-पडिक्कल के बीच 150+ रन की साझेदारी, भारत एक विकेट पर 290 रन के पार – New Zealand Vs India 1st Test, Day 3 Live Cricket Score And Updates Kl Rahul Padikkal Shubman Score Live
क्रिकेट

Ind Vs Nz Live Score:राहुल-पडिक्कल के बीच 150+ रन की साझेदारी, भारत एक विकेट पर 290 रन के पार – New Zealand Vs India 1st Test, Day 3 Live Cricket Score And Updates Kl Rahul Padikkal Shubman Score Live

November 21, 2026


07:07 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पडिक्कल-राहुल के बीच 150+ रन की साझेदारी

भारत ने एक विकेट पर 284 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 75 रन और केएल राहुल 109 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: राहुल का रिकॉर्ड: SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर, सईद अनवर की किस मामले में बराबरी की

06:44 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 260 के पार

भारत ने 73 ओवर के बाद एक विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 64 रन और केएल राहुल 102 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 134 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब न्यूजीलैंड से 104 रन पीछे है। 

06:25 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: केएल राहुल का शतक

केएल राहुल ने 203 गेंद में शतक जड़ दिया है। यह उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक रहा। वह SENA के चारों देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। भारत ने एक विकेट पर 248 रन बना लिए हैं। राहुल के साथ पडिक्कल क्रीज पर हैं। वह 54 रन बना चुके हैं।

06:19 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने एक विकेट पर 240 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 95 रन और देवदत्त पडिक्कल 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

05:34 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: लंच ब्रेक

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 239 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 129 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हुई थी। केएल राहुल शतक से सात रन दूर हैं। वह 197 गेंद मं आठ चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल 53 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 109 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 85 रन बना सके थे।

05:05 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पडिक्कल का अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। साई सुदर्शन के चोटिल होने पर टीम में जगह पाने के बाद से उन्होंने इस मौके को खूब भुनाया है। वह लगातार शतक और अर्धशतक लगा रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर भी वह शानदार फॉर्म में दिखे थे और उस फॉर्म को जारी रखा है। भारत ने एक विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। फिलहाल पडिक्कल 50 रन और राहुल 75 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 88 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

04:50 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 200 के पार

भारत ने एक विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत न्यूजीलैंड से 167 रन पीछे है। देवदत्त पडिक्कल 38 और केएल राहुल 71 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

04:18 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: राहुल-पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने एक विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 63 रन और देवदत्त पडिक्कल 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को पहला और एकमात्र झटका 130 के स्कोर पर लगा था। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए थे।

04:03 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: राहुल-पडिक्कल क्रीज पर

भारत ने एक विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 61 और देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 43 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी न्यूजीलैंड से 195 रन पीछे है।

03:32 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत एक विकेट पर 159 रन से आगे खेल रहा है। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X