शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Indore:जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में मेजर हमजा की मौत, ऊंट से टकराया था वाहन; देर रात इंदौर आएगा शव – Indore News: Major Hamza, A Resident Of Indore, Made The Supreme Sacrifice In A Road Accident In The Jaisalmer
जैसलमेर

Indore:जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में मेजर हमजा की मौत, ऊंट से टकराया था वाहन; देर रात इंदौर आएगा शव – Indore News: Major Hamza, A Resident Of Indore, Made The Supreme Sacrifice In A Road Accident In The Jaisalmer

November 4, 2026


Indore News: Major Hamza, a resident of Indore, made the supreme sacrifice in a road accident in the Jaisalmer

इंदौर के मेजर हमजा आरिफ
– फोटो : amar ujala

विस्तार

ड्यूटी कर लौट रहे इंदौर के मेजर हमजा आरिफ का जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया है। वे सैन्य वाहन में अन्य सैन्यकर्मियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन एक ऊंट से टकराकर पलट गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं।

मेजर हमजा की सगाई हो चुकी थी। घर पर अन्य वैवाहिक कार्यक्रमों की तैयारी चल रही थी। मेजर हमजा 31 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार देर रात इंदौर पहुंचेगा। इसके बाद रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

मेजर आरिफ हमजा पिछले नौ वर्षों से सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। एक माह पूर्व ही उनका विवाह तय हुआ था और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। उनके पिता आरआरकैट (RRCAT) से सेवानिवृत्त होकर राजेंद्र नगर क्षेत्र में निवास करते हैं।

मेजर हमजा के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रशांत बड़वे, नवनीत हार्डिया सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X