शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:अबोहर मैराथन 22 को, सैकड़ों धावक होंगे शामिल – Abohar Marathon On The 22nd; Hundreds Of Runners To Participate

November 19, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

अबोहर। जाखड़ ट्रस्ट द्वारा 22 नवंबर को वार्षिक अबोहर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों धावकों के भाग लेने की उम्मीद है।

विधायक संदीप जाखड़ ने प्रेसवार्ता के दौरान शहरवासियों से बढ़-चढ़कर मैराथन में हिस्सा लेने की अपील की। जाखड़ ने कहा कि यह मैराथन शहर को स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त बनाने की पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है। देश के विभिन्न हिस्सों से धावकों के आने से अबोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। जाखड़ ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में काम कर रहा है। मैराथन लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करेगी और युवाओं को सकारात्मक दिशा देगी। उन्होंने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी से भाग लेने का आग्रह किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X