शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jalaun News:अजय की गिरफ्तारी बनी पुलिस के लिए चुनौती – Ajay’s Arrest Has Become A Challenge For The Police
जालौन

Jalaun News:अजय की गिरफ्तारी बनी पुलिस के लिए चुनौती – Ajay’s Arrest Has Become A Challenge For The Police

November 11, 2026


Ajay's arrest has become a challenge for the police.

फोटो – 17 मृतक बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की फाइल फोटो।

उरई। कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। एक लाख रुपये के इनामी मोनू यादव की गिरफ्तारी और इंद्रजीत यादव समेत अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद अब मोनू के पिता अजय यादव की गिरफ्तारी पर निगाहें टिकी हैं। अजय की गिरफ्तारी से हत्याकांड की साजिश में शामिल अन्य लोगों, सुपारी की रकम के लेनदेन और आरोपियों के बीच संपर्क की अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार नवंबर को एक लाख रुपये के इनामी मोनू यादव को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। इसके बावजूद पुलिस के सामने हत्याकांड की साजिश से जुड़े कई सवालों का जवाब तलाशने की चुनौती बनी हुई है। मोनू के पिता अजय यादव की गिरफ्तारी नहीं होने से जांच की एक अहम कड़ी अभी बाकी है।

दरअसल, हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद, पांच करोड़ रुपये की मांग और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि हत्या की योजना किसने तैयार की, सुपारी की रकम किसने तय की और उसका भुगतान कैसे हुआ। वारदात को अंजाम देने वालों को किसने मदद पहुंचाई और इंद्रजीत के साथ इस पूरे घटनाक्रम में और कौन-कौन लोग जुड़े थे, इन सवालों के जवाब भी पुलिस को तलाशने हैं।

अजय यादव की गिरफ्तारी के बाद इन बिंदुओं पर पूछताछ से हत्याकांड की बाकी कड़ियां जुड़ सकती हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात की योजना बनाने से लेकर उसे अंजाम देने तक किसकी क्या भूमिका रही। फिलहाल पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

सीओ सदानंद सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X