शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालौन

Jalaun News:महिला को अश्लील बातें कहने और धमकाने का आरोप – Accused Of Making Obscene Remarks And Threatening A Woman

November 13, 2026


कोंच। एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सिमिरिया गांव के एक व्यक्ति पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। एक सप्ताह से लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर महिला ने बृहस्पतिवार को कोंच कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया।

पीड़िता के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से सिमिरिया गांव निवासी एक व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन कर परेशान कर रहा है। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान वह अश्लील बातें करने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी कथित तौर पर धमकी देता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

महिला का यह भी आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसे उसका मोबाइल नंबर सिमिरिया गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने दिया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X