शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जम्मू

Jammu News:सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव में लापरवाही नहीं चलेगी – Administration News

November 20, 2026


– विश्व शौचालय दिवस पर त्रिकुटा नगर में जागरूकता कार्यक्रम, नगर आयुक्त ने नागरिकों से मांगा सहयोग

– स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों को बताया बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का आधार

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और रखरखाव में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम के साथ आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विश्व शौचालय दिवस पर वीरवार को नगर निगम और सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से त्रिकुटा नगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नगर आयुक्त आयुषी सूदन ने यह बात कही।

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता केवल नागरिक सुविधा नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा विषय है। उन्होंने सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई, उचित रखरखाव और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सूदन ने संबंधित हितधारकों से शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। नागरिकों से सार्वजनिक शौचालयों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और उन्हें साफ रखने में सहयोग देने के लिए कहा। आयुक्त ने कहा कि बेहतर शौचालय सुविधाएं विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X