Delhi Ncr News:पीएचडी परीक्षा में गैर प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर का कर सकेंगे इस्तेमाल – Non-programmable Calculators Will Be Permitted For Use In The Phd Examination
डीटीयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 26 और 27 नवंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 और 27 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और विश्वविद्यालय के शाहबाद दौलतपुर स्थित मुख्य परिसर के कंप्यूटर सेंटर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी गैर-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे होगी। इसमें 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। वहीं गलत जवाब देने पर एक अंक काटा जाएगा। अभ्यर्थी गैर-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे।
