शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:बालिका वर्ग में जेबीडीए ने मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज को किया पराजित – In The Girls’ Category, Jbda Defeated Mohammad Hasan Inter College
जौनपुर

Jaunpur News:बालिका वर्ग में जेबीडीए ने मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज को किया पराजित – In The Girls’ Category, Jbda Defeated Mohammad Hasan Inter College

November 11, 2026


जौनपुर। टीडी कॉलेज स्थित उमानाथ सिंह स्टेडियम में जौनपुर बास्केटबॉल लीग के बालिका वर्ग में जेबीडीए ने मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज को पराजित कर विजेता बना। सुपर सीनियर वर्ग में चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। सुपर सीनियर वर्ग में वंश इंटरप्राइजेज ने पारूल डायग्नोस्टिक को 40-35 से और गहना कोठी ने एसआरएस को 40-38 से पराजित किया। वहीं, सीनियर वर्ग में पारूल ने जौनपुर बेकर्स को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरे पूल से आयुधीन ने आदर्श मेडिकेयर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मुख्य अतिथि जिला जज सुशील कुमार शशि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना सिखाता है। खेल मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बचपन से खेलता आ रहा हूं। खेल से जुड़े व्यक्ति को कभी घमंड नहीं होता, क्योंकि कभी न कभी आपसे भी बड़ा खिलाड़ी मिल जाता है। जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद भर की कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

संघ के सचिव लाल बहादुर पाल ने बताया कि इस टूर्नामेंट को चार अलग-अलग वर्गों सुपर सीनियर, सीनियर, जूनियर और महिला वर्ग में विभाजित किया गया है। समारोह के विशिष्ट अतिथि दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिलता है।

बार के मंत्री मनीष सिंह ने कहा कि खेल से अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना जागृत होती है। आयोजन सचिव डॉ. आलोक सिंह ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर लाल बहादुर पाल, वीरभद्र सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह मामा, अभिषेक सिंह रिक्की, सत्य प्रकाश सिंह और यूपी पुलिस महिला बास्केटबॉल कोच अबलू दुबे आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया। संयोजक अनिकेत सिंह बाबू ने आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X